9 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार की लगाम एक बार फिर से बीयर्स के हाथ में आती दिखी। इस हफ्ते बार अपने ऑलटाइम हाई से फिसलकर बंद हुआ। इस हफ्ते सेंसेक्स निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex 686.83 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिकावट के साथ 62181.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 112.75 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 18496.6 के स्तर पर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो निफ्टी IT इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.4 और Nifty एनर्जी, फार्मा और मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी तक की कमजोरी लेकर बंद हुए हैं।
