Market today : ट्रंप टैरिफ को 90 दिन तक रोकने से बाजार को मिली राहत, निफ्टी 23200-23400 की ओर बढ़ने के लिए तैयार
Trade setup for today : तकनीकी रूप से देखें तो ऊपरी स्तर पर, निफ्टी 50 को 22,850 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है,उसके बाद 23,200-23,400 के जोन में अगली बाधा है। इसके ऊपर जाने पर तेजड़ियों को मजबूती मिल सकती है। हालांकि 22,250-22,000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 9:34 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 अप्रैल को बढ़कर 0.93 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.84 के स्तर पर था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trade setup : टैरिफ के कारण बनी अनिश्चितता के बीच निफ्टी 50 इंडेक्स में एक बार फिर सीमित दायरे में कारोबार होता दिखा। टैरिफ से संबंधित किसी ट्रिगर से बाजार को नई दिशा मिल सकती है। आरबीआई की नीति के बाद 9 अप्रैल को निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इंडिया VIX 20 अंक से ऊपर चला गया। जबकि निफ्टी सभी प्रमुख ईएमए से नीचे और बोलिंगर बैंड की मध्य रेखा से काफी नीचे रहा। यह बाजार में कमजोरी का संकेत है। हालांकि,मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी ट्रेड भागीदारों के लिए 90 दिनों के लिए रिसीप्रोकल टैरिफ को रोकने का फैसला किया है। इससे बाजार तेजी लौटने की उम्मीदें बढ़ी हैं। तकनीकी रूप से देखें तो ऊपरी स्तर पर, निफ्टी 50 को 22,850 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है,उसके बाद 23,200-23,400 के जोन में अगली बाधा है। इसके ऊपर जाने पर तेजड़ियों को मजबूती मिल सकती है। हालांकि 22,250-22,000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,363, 22,336 और 22,292
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 22,451, 22,478 और 22,523
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 50,440, 50,578, और 50,801
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 49,992, 49,854, और 49,630
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 50,610, 50,953
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 49,883, 49,369
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 40.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 30.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 15.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
50,000 की स्ट्राइक पर 11.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 4.83 प्रतिशत बढ़कर 21.43 पर पहुंच गया,जिससे बुल्स के लिए स्थितियां और भी खराब हो गईं। यह रुझान बुल्स के लिए तभी अनुकूल होगा जब VIX गिरकर 14 के स्तर से नीचे आ जाएगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 अप्रैल को बढ़कर 0.93 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.84 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बिरलासॉफ्ट, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।