Market today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली का दौर रहा। बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद फिसल गया। आज FMCG और फार्मा शेयरों में हल्की तेजी रही वहीं सबसे ज्यादा गिरावट IT शेयरों में देखी गई। रियल्टी, मेटल शेयरों में भी दबाव रहा। इस हफ्ते निफ्टी IT इंडेक्स में 6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इस हफ्ते निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट रही। आज मिडकैप और स्मालकैप शेयरों पर भी दबाव रहा।
