Market Trend : बाजार में कल गिरावट का गुरुवार रहा। खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ा और चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5% गिरकर बंद हुए,जबकि निफ्टी 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसमें इंट्रा-डे में 8 जुलाई 2026 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 7 अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली हावी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। मेटल,रियल्टी,एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। डिफेंस,PSE और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही।
निफ्टी 371 प्वाइंट गिरकर 22,232 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 1045 अंक गिरा। बैंक निफ्टी 541 प्वाइंट गिरकर 54515 पर बंद हुआ। मिडकैप 1500 प्वाइंट गिरकर 57883 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 12 शेयरों में बिकवाली रही।
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि बाजार में कल बहुत ही खराब तरीके से बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, तुलनात्मक रूप से देंखें तो बैंक निफ्टी थोड़ा कम टूटा है। लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी में बहुत ही भयंकर सेलिंग हुई है और ये सेलिंग और भी ज्यादा प्रेशर के साथ बढ़ रही है। हालांकि अगर आरएसआई की बात करें तो वीकली और डेली टाइम फ्रेम पर यह 25-30 के आसपास वर्क कर रहा है। इसके चलते निफ्टी में अभी भी बिकवाली के चांसेज नजर आ रहे हैं। 22,300 का लेवल काफी अहम था। कल यह लेवल भी टूट गया। अब निफ्टी के लिए 22,100 और 21,900 के दो बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं। अगर यह सपोर्ट भी टूटते हैं तो हालत और भी खराब हो सकती है।
जहां तक बैंक निफ्टी की बात है तो लोअर लेवल पर जब तक 54,300 का स्तर बचा हुआ है तब तक बड़ी गिरावट का डर नहीं है। यहां पर आकर यह थोड़ा ठहर सकता है। लेकिन इसमें खरीदारी की सलाह नहीं रहेगी। अगर 54,300 की लेवल टूटता है तो बैंक निफ्टी 53,500 तक फिसल सकता है। ऐसे में इंडेक्सों पर व्यू साइडवेज नेगेटिव ही है।
आज के लिए अपनी पसंदीदा पिक पर बात करते हुए पंकज जी ने कहा कि बीईएल के फ्यूचर्स में बिकवाली की सलाह रहेगी। कल बीएल के फ्यूचर्स में जिस हिसाब से क्लोजिंग देखने मिली है उसको देखते हुए इसमें ₹370 के आसपास बिकवाली की सलाह रहेगी। स्टॉप लॉस ₹376 का मेंटेन करना है। इसमें ₹355 तक के टारगेट देखने मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।