Market trend : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली है और वे बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 139.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,057.80 पर और निफ्टी 21.20 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,832.05 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर SBI, ITC, मैक्स हेल्थकेयर, M&M और इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि कोल इंडिया, इंफोसिस, BSE लिमिटेड, HCL टेक और हिंडाल्को में गिरावट देखने को मिल रही है।
