Market Trend : ओपनिंग ऑवर में इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 09:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 397.61 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 78,826.56 पर और निफ्टी 12.05 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर 24,626.95 पर दिख रहा था। फार्मा और प्राइवेट बैंक को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4% और 0.8% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
