Get App

Market trend : जो शॉर्ट रहे उन्होंने जबर्दस्त पैसा बनाया, अभी भी बाजार में फाइनल वाली पैनिक सेलिंग बाकी

Market trend :सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज बड़ी गिरावट हुई है। हर रिकवरी फेल हुई है। सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह ने काम किया है। ये बाजार लेवल का नहीं,सेंटिमेंट का है। 24,800 के बाद 24,300 के बाद अब तो 23,300 भी टूट गया है। आज बाजार में चारों तरफ गिरावट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 3:27 PM
Market trend : जो शॉर्ट रहे उन्होंने जबर्दस्त पैसा बनाया, अभी भी बाजार में फाइनल वाली पैनिक सेलिंग बाकी
अनुज सिंघल ने कहा कि जिस दिन लोग समझेंगे ये लड़ाई अलग है,उस दिन शायद बात बने। नकली पॉजिटिविटी की बात करके रिटेल को सिर्फ फंसाया गया

Market trend : ईरान-US वॉर से बाजार में चौतरफा बिकवाली आई है। निवेशकों के पोर्टफोलियो लहूलुहान हो गए और 10 लाख करोड़ रुपए उड़ गए हैं। निफ्टी 500 प्वाइंट गिरकर 23200 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी ने भी 54000 का लेवल तोड़ दिया है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली दिख रही है। ईरान वॉर से अब तक 33 लाख करोड़ स्वाहा हो चुके हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। एक डॉलर का भाव पहली बार 92 रुपए 48 पैसे तक पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स में उछाल से दबाव बनाहै। इधर क्रूड का सरदर्द बरकरार है। इसका भाव 102 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है।

डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से मेटल शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव है। ये इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा फिसला है। 5 से 6 फीसदी गिरकर हिंडाल्को और टाटा स्टील निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हैं। वहीं, ऑटो, डिफेंस PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी तगड़ी बिकवाली आई है। लेकिन चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार: भयावह शुक्रवार

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज बड़ी गिरावट हुई है। हर रिकवरी फेल हुई है। सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह ने काम किया है। ये बाजार लेवल का नहीं,सेंटिमेंट का है। 24,800 के बाद 24,300 के बाद अब तो 23,300 भी टूट गया है। आज बाजार में चारों तरफ गिरावट है। एडवांस/डिक्लाइन बहुत ही खराब 1:6 पर है। वीकली चार्ट्स में बैंक निफ्टी में अब ब्रेकडाउन में है। निफ्टी IT में पिछले निचले स्तर से भी 1500 अंक नीचे है। बाजार में छुपने की जगह बहुत कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें