Get App

पिछले हफ्ते बाजार में दिखी 3% की तेजी, टेलिकॉम और रियल्टी सबसे ज्यादा चमके

गए हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 5,590.04 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने 5,052.50 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 11:29 AM
पिछले हफ्ते बाजार में दिखी 3% की तेजी, टेलिकॉम और रियल्टी सबसे ज्यादा चमके
डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले हफ्ते बढ़ोतरी देखने को मिली और 31 मार्च को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की बढ़त के साथ 75.78 के स्तर पर बंद हुआ.

1 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स -निफ्टी करीब 3 फीसद की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसी तरह एफआईआई भी बाजार में लौटते नजर आए जिसका असर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिला।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1914.49 अंक यानी 3.33 फीसदी की बढ़त के साथ 59,276.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 517.45 अंक यानी 3.01 फीसदी की मजबूती के साथ 17,670.45 के स्तर पर बंद हुआ।

1 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स के करीब 100 शेयर 10-25 फीसदी भागते नजर आए। इनमें Sansera Engineering, Reliance Capital, Man Industries (India), Vakrangee, Swelect Energy Systems, Centrum Capital, Birla Corporation, और Deep Industries के नाम शामिल हैं। हालांकि Vardhman Textiles, Future Consumer, Future Retail, Panacea Biotec, Hindustan Oil Exploration Company और Mayur Uniquoters में 10-20 फीसदी गिरावट देखने को मिली।

इसी तरह पिछले हफ्ते बीएसई लॉर्ज कैप इंडेक्स में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Godrej Consumer Products, GAIL India, Adani Total Gas, Adani Enterprises, Indus Towers, Marico और Mahindra and Mahindra लॉर्ज कैप इंडेक्स के बड़े गेनरों में से रहे। वहीं Hindalco Industries, Hero MotoCorp, Aurobindo Pharma लॉर्जकैप गेनरों में रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें