बाजार के वैल्युएशन को लेकर चिंताएं, इक्विटी में 3-5 साल टिके रहे तो जरूर बनेंगे पैसे -IKIGAI एसेट मैनेजर के पंकज टिबरेवाल

पंकज का कहना है कि बाजार के वैल्युएशन को लेकर चिंताएं बनी हुई है। डेढ़ साल में मिडकैप 150 के सिर्फ 25 शेयर अच्छा चले हैं। 50 फीसदी नए निवेशको ने कभी मंदी नहीं देखी है। पंकज टिबरेवाल की राय है कि पोर्टफोलियों में अब हमें चुनिंदा PSU बैंक का वेटेज बढ़ाना चाहिए

अपडेटेड Oct 07, 2024 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
कंज्यूमर ड्यूरेबल स्पेस पर भी पंकज पॉजिटिव नजरिया है। पंकज की राय है कि बाजार की वर्तमान स्थितियों में फार्मा को डिफेंसिव सेक्टर के नजरिये से देखें

बिग मार्केट वॉयसेज में मार्केट फंडामेंट्स पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ साथ जुड़े IKIGAI एसेट मैनेजर के फाउंडर और CIO पंकज टिबरेवाल जो कि देश के टॉप फंड मैनेजर्स में गिने जाते हैं। Kotak Mutual Fund के साथ अपने 14 वर्षों के कार्यकाल के दौरान इन्होंने मिडकैप और स्मॉलकैक फंड को काफी शानदार तरीक से मैनेज किया। आपको ये भी बताते चले कि इनकी लीडरशिप में कोटक MF का AUM कई गुना बढ़ा था। पंकज ने मौजूद बाजार में कमाई की क्या रणनीति रखनी चाहिए इस एक लंबी बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का एक संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।

बाजार के वैल्युएशन को लेकर चिंताएं

पंकज का कहना है कि बाजार के वैल्युएशन को लेकर चिंताएं बनी हुई है। बाजार इस समय महंगा नजर आ रहा है। अगले 12-18 महीने पैसा बनाना मुश्किल होगा। इकोनॉमी में भी सुस्ती के संकेत मिले रहे हैं। 5 महीने में सरकारी कैपेक्स में 20 फीसदी की कमी आई है। चीन और मिडिल ईस्ट के बहाने बाजार में करेक्शन आया है। बाजार में काफी तेजी से सेक्टर रोटेशन हो रहा है।


बाजार में 3-5 साल बने रहे तो पैसे जरूर बन सकते हैं

डेढ़ साल में मिडकैप 150 के सिर्फ 25 शेयर अच्छा चले हैं। 50 फीसदी नए निवेशको ने कभी मंदी नहीं देखी है। पिछले 3 साल में MF के 50 फीसदी निवेशकों ने मंदी नहीं देखी है। पंकज की राय है कि अगर बाजार में 3-5 साल टिके रहें तो पैसे जरूर बन सकते हैं। क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाएं। कैपिटल मार्केट के 100 साल के इतिहास में कोविड जैसी स्थिति देखने को मिली थी।

शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25200 - 25360 की तरफ कर सकता है वापसी, ITC में गिरावट पर करें खरीदारी- वेव्स स्ट्रैटेजी के आशीष क्याल

बेहतर मॉनसून से ग्रामीण खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

पंकज टिबरेवाल की राय है कि पोर्टफोलियों में अब हमें चुनिंदा PSU बैंक का वेटेज बढ़ाना चाहिए। बेहतर मॉनसून से ग्रामीण खपत को बढ़ावा मिल सकता है। कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी स्पेस में एक्शन बढ़ा गया है। कंज्यूमर ड्यूरेबल स्पेस पर भी पंकज पॉजिटिव नजरिया है। पंकज की राय है कि बाजार की वर्तमान स्थितियों में फार्मा को डिफेंसिव सेक्टर के नजरिये से देखें। डिफेंसिव नजरिए से फार्मा और IT बेहतर दिख रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।