शॉर्ट टर्म में निफ्टी 25200 - 25360 की तरफ कर सकता है वापसी, ITC में गिरावट पर करें खरीदारी- वेव्स स्ट्रैटेजी के आशीष क्याल

आशीष क्याल का कहना है कि शॉर्ट टर्म में, चूंकि इंडीकेटर्स ओवरसोल्ड स्थितियों का संकेत देते हैं और निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिर स्तर के करीब है, इसलिए 25,200 और उसके बाद 25,361 तक वापसी संभव नजर आ रही है। हालांकि, शुक्रवार के 24,970 के निचले स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी 24,700 या उससे भी नीचे जा सकता है

अपडेटेड Oct 07, 2024 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
ITC Stock price : आशीष की ITC में लंबे समय तक बने रहने की सलाह है क्योंकि FMCG सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार आज रिकवरी की कोशिश में दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में हल्की बढ़त है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट आई है। IT शेयरों में खरीदारी का मूड है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। एंफैसिस तीन फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही LTIM, परसिस्टेंस सिस्टम में भी रौनक है। उधर, सरकारी कंपनियों और मेटल में आज मुनाफावसूली का मूड दिख रहा है।

इस बीच मनी कंट्रोल के मेगा पोल में ज्यादातर एक्सपर्ट ने कहा है कि बाजार में मौजूदा स्तरों से 10 से 20 फीसदी करेक्शन की आशंका। ज्यादातर एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार के वैल्युशन महंगे। वहां, 52 फीसदी एक्सपर्ट्स की राय है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता है। ऐसे में आइए देखते हैं कि बाजार की दशा और दिशा पर बात करते हुए वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का क्या कहना है।

क्या चार्ट आपको बता रहे हैं कि बाजार सितम्बर के निचले स्तर के निकट डबल बॉटम बना सकता है, तथा वहां से उछाल मार सकता है?


शुक्रवार को, कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच निफ्टी में फिर से गैप-डाउन ओपनिंग हुई थी। दिन के दौरान, बेंचमार्क इंडेक्स में कमजोरी कायम रही। कारोबारी सत्र को अंत में निफ्टी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 25,014 पर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर ट्रेंड में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, क्योंकि हम पिछले वीकली लो से नीचे बंद हुए। डेली चार्ट पर, पिछले चार लगातार दिनों से पिछले दिन के हाई से ऊपर कोई भी क्लोजिंग नहीं हुई है जो एक नकारात्मक संकेत है। शॉर्ट टर्म में, चूंकि इंडीकेटर्स ओवरसोल्ड स्थितियों का संकेत देते हैं और निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिर स्तर के करीब है, इसलिए 25,200 और उसके बाद 25,361 तक वापसी संभव नजर आ रही है। हालांकि, शुक्रवार के 24,970 के निचले स्तर से नीचे जाने पर निफ्टी 24,700 या उससे भी नीचे जा सकता है।

क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी में 1,000 अंकों की गिरावट और आएगी? क्या यह इस महीने अपने 200-डे ईएमए को तोड़कर वापस ऊपर आएगा?

इस सवाल के जवाब में आशीष ने कहा कि डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी 27 सितंबर के बाद 5.09 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है जो बढ़ती मंदी का संकेत है। पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार को?) में बैंक निफ्टी ने एक गैप-डाउन ओपनिंग की थी। यह पिछले दिन (गुरुवार के) के हाई को तोड़ने में विफल रहा और पिछले दिन (गुरुवार) के निचले स्तर से नीचे बंद हुआ। ये इस बात का संकेत है कि बैंक निफ्टी पर दबाव कायम है। उम्मीद है कि अगर यह 51,300 के अहम सपोर्ट स्तर को तोड़ता है, तो सूचकांक में और गिरावट आएगी जो बिक्री के दबाव को बढ़ा सकता है।

बैंक निफ्टी का 200-डे ईएमए 49,400 के करीब है, जो कि वर्तमान लेवल से लगभग 2,000 अंक दूर है। इंडेक्स पहले ही अपने 50-डे ईएमए को नीचे बंद हो चुका है और 51,300 से नीचे का स्तर बैंक निफ्टी को 50,400 के स्तर को छूने के लिए मजबूर कर सकता है। यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि क्या हम इस समय 200-डे ईएमए को चुनौती देंगे, लेकिन जब तक हम 52,000 के स्तर से ऊपर बंद नहीं होते, तब तक इस संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।

संक्षेप में, बैंक निफ्टी के लिए वर्तमान रुझान कमजोर है। जब तक कि यह 52,000 के स्तर से नीचे कारोबार 51,300 से नीचे जाने पर यह 50,400 या उससे भी नीचे जा सकता है। जब तक कि यह 52,000 के स्तर से नीचे कारोबार करता रहेगा कमजोरी बढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

Stock picks : जानिए आशीष क्याल को क्यूं लगता है कि मौजूदा उठापटक के बाद शक्ति शुगर्स और इंफोसिस में फिर से शुरू हो सकती है तेजी

क्या यह ITC को खरीदने का सही समय है, या फिर कुछ और इंतज़ार करना चाहिए?

इस आशीष ने कहा कि डेली चार्ट के मुताबिक ITC में 528.50 रुपये के नए हाई पर पहुंचने के बाद बिकवाली देखने को मिल रही है। 30 सितंबर से ये शेयर अपने पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद हो रहा है, जो मुनाफ़ा-बुकिंग का संकेत है। वर्तमान में, हमे उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म करेक्शन जारी रहेगा और 490 रुपये के स्तर की ओर किसी भी गिरावट का इस्तेमाल ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए खरीदारी के मौके के रूप में किया जा सकता है। आशीष की ITC में लंबे समय तक बने रहने की सलाह है क्योंकि FMCG सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस स्टॉक 490 रुपये के स्तर के आसपास की गिरावट में खरीद करने की सलाह होगी। जब तक ये शेयर 477 रुपये के ऊपर कायम रहेगा तब तक इसमें 530 रुपये की ओर बढ़ने की संभावना दिख रही है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।