वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि शक्ति शुगर्स का एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस/डाइवर्जेंस) इंडिकेटर 0 से ऊपर है और एमएसीडी लाइन सिग्नल लाइन से ऊपर चली गई है। यह इस बात का संकेत है कि शेयर में तेजी बढ़ गई है और आने वाले सत्र में भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। अगर स्टॉक 43.70 रुपये से ऊपर जाता है तो इसमें तेजी बढ़ेगी और स्टॉक 47 रुपये या उससे ऊपर जाता दिखेगा।
कैपिटल मार्केट में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले क्याल को इंफोसिस में भी तेजी का रुझान दिखाई दे रहा है। मनीकंट्रोल से बात करते हुए उन्होंने कहा, "एक बार जब शॉर्ट टर्म उथल-पुथल खत्म हो जाएगी तो हमें उम्मीद है कि इस शेयर में तेजी आएगी। 1,960 रुपये के स्तर को पार करने से खरीदारी में और तेजी आ सकती है। इससे स्टॉक में तेजी की भावना मजबूत होगी और संभावित ब्रेकआउट की पुष्टि भी होगी।"
वर्तमान बाजार में आपके पसंदीदा शेयर कौन हैं?
इसके जवाब में आशीष क्याल ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में शक्ति शुगर्स में 2.81फीसकी से अधिक की तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से स्टॉक रेक्टैंगुलर तरीके से आगे बढ़ रहा है, जो स्टॉक में एक्युमुलेशन होने का संकेत है। 43.70 रुपये से ऊपर की डेली क्लोजिंग इस पैटर्न के टूटने की पुष्टि करेगी। इसका MACD 0 से ऊपर है और MACD लाइन सिग्नल से ऊपर चली गई है। ये इस बात का संकेत है कि स्टॉक में तेजी बढ़ गई है और आने वाले सत्र में ये जारी रह सकती है।
संक्षेप में कहें तो अगर स्टॉक की कीमत 43.70 रुपये को पार करती है तो इसमें तेजी और बढ़ जाएगी। जब तक ये स्टॉक 41.70 रुपये के स्तर से ऊपर बना रहता है। इसमें तेजी की उम्मीद बनी रहेगी और ये 47 रुपये या उससे ऊपर भी जाता दिख सकता है।
मंथली और तिमाही चार्ट देखने के बाद, क्या आपको इंफोसिस में जल्द ही एक मजबूत राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट की उम्मीद है?
इस पर आशीष ने कहा कि इंफोसिस ब्रेकआउट पैटर्न की नेकलाइन के पास कारोबार कर रहा है। छोटे-मझोले शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण हमें स्टॉक में शॉर्ट टर्म में उथल-पुथल दिख सकती है। कुल मिलाकर, स्टॉक ने इलियट वेव पैटर्न के मुताबिक इम्पल्स राइज के विरुद्ध करेक्टिव डिक्लाइन दिखाया है। इससे पता चलता है कि स्टॉक का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी तेजी की है और एक बार शॉर्ट टर्म उथल-पुथल खत्म हो जाने के बाद, हम स्टॉक में तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। 1,960 रुपये के स्तर को पार करने से खरीदारी में और तेजी आ सकती है। इससे स्टॉक में तेजी की भावना मजबूत होगी और संभावित ब्रेकआउट की पुष्टि भी होगी।" संक्षेप में कहें तो इंफोसिस में तेजी के संकेत बने हुए हैं। 1,960 रुपये से ऊपर का ब्रेक स्टॉक को 2,080 रुपये की ओर ले जा सकता है। नीचे की ओर 1,850 रुपये का स्तर स्टॉक के लिए सपोर्ट बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।