Market View: निफ्टी 50 फरवरी के स्विंग हाई 23,800 से ऊपर चढ़ने में सफल रहा। लेकिन मुनाफावसूली के कारण यह स्तर बरकरार नहीं रह सका। इंडेक्स 25 मार्च को सकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। पिछले हफ्ते से जारी लगातार तेजी को देखते हुए इस कंसोलिडेशन की उम्मीद थी। इसलिए, जब तक इंडेक्स 23,800 से ऊपर निर्णायक रूप से बंद नहीं देता, तब तक बुल्स को 24,000 की ओर रैली को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत मोमेंटम नहीं मिल सकत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तब तक कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। निफ्टी को 23,500-23,400 के स्तरों का सपोर्ट मिल सकता है।
