Get App

Market View : 23990 के नीचे जाने पर निफ्टी में आ सकती है बड़ी गिरावट, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Market View :LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि इंडेक्स अभी भी कमज़ोर बना हुआ है क्योंकि यह अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स को हाल के निचले स्तर के आसपास शुरुआती रेजिस्टेंस मिला है। हालांकि, RSI ने हर घंटे के चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस बनाया है,जो जल्द ही थोड़ी रिकवरी की संभावना का संकेत देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:44 AM
Market View : 23990 के नीचे जाने पर निफ्टी में आ सकती है बड़ी गिरावट, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
Market View :सीएनबीसी-आवाज़ के विरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए 24179-24217 पर पहला रेजिस्टेंस और 24239-24283/336 पर दूसरा रेजिस्टेंस है

Market View : HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को कमजोर ग्लोबल मार्केट की वजह से निफ्टी में गिरावट जारी रही। निफ्टी निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के साथ 95 अंक नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो वाली एक छोटी नेगेटिव कैंडल बनी। टेक्निकली, मार्केट की यह चाल बुलिश हैमर जैसे कैंडल पैटर्न के बनने का संकेत देती है,लेकिन यह पूरी तरह से वैसा पैटर्न नहीं है। इस बुलिश पैटर्न की पुष्टि तभी हो सकती है जब निफ्टी 24130 के ऊपर मजबूती से बंद हो।

24000 का अहम निचला स्तर (हाल का स्विंग लो और 29 जुलाई का शुरुआती अपसाइड गैप) मार्केट को सपोर्ट देता रहा और इसी वजह से सोमवार को निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। जब तक यह सपोर्ट बना हुआ है, तब तक निकट भविष्य में मार्केट में और उछाल आने की संभावना है।

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि इंडेक्स अभी भी कमज़ोर बना हुआ है क्योंकि यह अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। इंडेक्स को हाल के निचले स्तर के आसपास शुरुआती रेजिस्टेंस मिला है। हालांकि, RSI ने हर घंटे के चार्ट पर पॉजिटिव डाइवर्जेंस बनाया है,जो जल्द ही थोड़ी रिकवरी की संभावना का संकेत देता है।

आने वाले समय में निफ्टी में 24,180–24,200 के स्तर की ओर थोड़ी रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि,ऊपरी स्तर पर ये रेजिस्टेंस का काम कर सकते हैं। अगर निफ्टी लगातार 24,200 के ऊपर बना रहता है तो इसमें लगभग 100 अंको की और बढ़त हो सकती है। नीचे की तरफ 23,990 पर सपोर्ट है। अगर यह इस स्तर के नीचे जाता है तो बाज़ार में गिरावट फिर से शुरू हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें