Get App

Market View : फार्मा शेयरों में जारी रहेगी तेजी, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Market View : मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटी को राजेश पालवीय ने कहा कि बाजार के कुछ पाकेट्स में पिछले कुछ दिनों से तेजी कायम है और इनमें धीरे-धीरे खरीदारी होती दिखी है और टेक्निकल सेटअप के हिसाब से ब्रेकआउट भी देखने को मिले हैं। फार्मा एक ऐसा है स्पेस है जिसमें आगे भी बढ़त जारी रहने की उम्मीद है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 5:27 PM
Market View : फार्मा शेयरों में जारी रहेगी तेजी, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर
Market View : अपनी टॉप ट्रेडिंग पिक्स पर बात करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उनको रियलस्टेट स्पेस से गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है

Market View : बुधवार,29 जुलाई को भारतीय शेयर बाज़ार मजबूती के साथ बंद हुए हैं। IT,मेटल,बैंकिंग और FMCG शेयरों में आई तेज़ी की वजह से निफ्टी 50 इंडेक्स 24,200 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 888.68 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 77,654.60 पर और निफ्टी 264.85 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़कर 24,250.20 पर बंद हुआ। मंगलवार को रेजिस्टेंस के पास कंसोलिडेशन दिखाने के बाद,निफ्टी में बुधवार को शानदार ब्रेकआउट देखा गया और यह 265 अंक ऊपर बंद हुआ।

ऐसे में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटी को राजेश पालवीय ने कहा कि बाजार के कुछ पाकेट्स में पिछले कुछ दिनों से तेजी कायम है और इनमें धीरे-धीरे खरीदारी होती दिखी है और टेक्निकल सेटअप के हिसाब से ब्रेकआउट भी देखने को मिले हैं। फार्मा एक ऐसा है स्पेस है जिसमें आगे भी बढ़त जारी रहने की उम्मीद है। ब्रॉडर मार्केट और रोलओवर एक्टिविटी तो ठीक ही रही है। ऐसे में लगता है कि मार्केट का कॉन्फिडेंस ब्रॉडर मार्केट में है। हालांकि, निफ्टी में भी रोलओवर दिखा, लेकिन यह थोड़ा सा लोअर साइड पर था। आज जिस तरीके से पुलबक बना है उसे देख कर लगता है हमें फार्मा पर फोकस रखना चाहिए।

अपनी टॉप ट्रेडिंग पिक्स पर बात करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उनको रियलस्टेट स्पेस से गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 2250 रुपए तक के टारेगट मिल सकते हैं। इसके फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह होगी जिसके लिए 2110 रुपए के आसपास स्टॉप लॉस रखें।

इनका दूसरा स्टॉक टेलीकॉम स्पेस से भारती एयरटेल है। एक करेक्शन के बाद स्टॉक में लोअर साइड पर एक अच्छा एक्यूमुलेशन देखने को मिला है। अगर हम इसका वीकली चार्ट देखें तो 10 से 15 वीक के कंसोलिडेशन बाद अब यह स्टॉक में ब्रेकआउट के कगार पर है। इसमें रोल ओवर एक्टिविटी भी अच्छी रही है। आगे इस शेयर में और मोमेंटम पिकअप होते हुए दिखेगा। स्टॉक में यहां से 2000 से लेकर 2020 रुपए तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में एयरटेल फ्यूचर्स में पोजीशन बनाई जा सकती है। डाउन साइड में स्टॉप लॉस होगा करीब 1920 रुपए के आसपास।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें