Get App

Market View: इंडेक्स ने वीकली स्केल पर बनाया एक मजबूत बुलिश कैंडल, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty की चाल पर राय देते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी अब लगभग 23,200 के स्तर के लॉन्गटर्म रेजिस्टेंस पर है। शेट्टी ने कहा कि 23,200 के स्तर का निर्णायक अपसाइड ब्रेकआउट निकट अवधि में निफ्टी को 23,800 के स्तर के एक और रेजिस्टेंस की ओर खींच सकता है। उन्होंने कहा कि निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 23,070 पर नजर आ रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 6:32 PM
Market View: इंडेक्स ने वीकली स्केल पर बनाया एक मजबूत बुलिश कैंडल, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty की चाल पर राय देते हुए लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के अंशुल जैन ने कहा कि इंडेक्स में 49,700 का स्तर अब अहम सपोर्ट है। इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए

Technical View: यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा पिछली रात पॉलिसी दरों में यथास्थिति बनाए रखने के बाद 20 मार्च को सत्र के अधिकांश भाग के लिए निफ्टी 50 ने अपने गैप-अप ओपनिंग को मजबूती से बनाए रखा। इंडेक्स 50-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज 23,000) से काफी ऊपर बंद हुआ। ये लेवल तत्काल सपोर्ट के रूप में काम करने की उम्मीद है। गुरुवार की रैली के साथ, सभी सेक्टर में खरीदी का रुझान और इंडिया VIX में साढ़े पांच महीने के निचले स्तर पर तेज गिरावट आई। इसके साथ इंडेक्स शॉर्टटर्म (5, 10, और 20-डे ईएमए) के साथ-साथ मध्यम अवधि (50-दिवसीय ईएमए) मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया। इसमें वॉल्यूम औसत से ऊपर था, जो एक सकारात्मक संकेत है।

इसलिए, इस हफ्ते दूसरे गैप-अप ओपनिंग और इंडेक्स के बोलिंगर बैंड की अपर लाइन को छूता हुआ नजर आया। अब तेजड़िए पूरी तरह से तैयार हैं और एक्सपर्ट्स के अनुसार, वे 100 और 200-डे ईएमए (लगभग 23,400) को पार कर सकते हैं। इसके बाद 23,800 (फरवरी स्विंग हाई) के लेवल को पार कर सकते हैं।

निफ्टी 100 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 23,037 पर खुला। दिन चढ़ने के साथ ही तेजी को बढ़ाता गया। जो बाद में कारोबार में 23,217 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 283 अंकों (1.24 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 23,191 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। इस हफ्ते के लिए, इंडेक्स ने वीकली स्केल पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया। ये अब तक 3.54 प्रतिशत ऊपर है। जबकि कारोबारी हफ्ता समाप्त होने में एक दिन और बाकी है।

शुक्रवार 21 मार्च को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें