Get App

Market view : ये बाजार एक दलदल जैसा, जितना हाथ-पांव मारेंगे उतना फसेंगे, एक बड़ी वाली बिकवाली अभी बाकी

Market view : अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की अगुवाई में आज गिरावट देखने को मिली है। ICICI बैंक और HDFC बैंक ने दबाव बनाया है। अकेला RIL ने निफ्टी को बचाने की कोशिश की है। आज मिड और स्मॉल कैप में गिरावट कम रही है। इंडिया VIX में फिर उछाल आया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 3:24 PM
Market view : ये बाजार एक दलदल जैसा, जितना हाथ-पांव मारेंगे उतना फसेंगे, एक बड़ी वाली बिकवाली अभी बाकी
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि NIFTY के लिए 24,500-24,550 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, 24,700-24,800 पर इसके लिए रेजिस्टेंस है

Market view : कल की तेजी एक दिन में ही हवा हो गई है। निफ्टी 150 अंक से ज्यादा फिसलकर 24600 के नीचे आ गया है। ICICI BANK, HDFC BANK और SBI जैसे बैकिंग दिग्गजों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 800 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप की तेजी भी कम हुई है। INDIA VIX भी 5% से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है।

लिकर पर कर्नाटक बजट में बड़ा और बोल्ड फैसला लिया गया है। अब राज्य सरकार शराब की कीमतें तय नहीं करेगी। इस फैसले से लिकर शेयरों में जोरदार तेजी है। युनाइटेड स्पिरिट्स 6% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही रेडिको, UBL और ग्लोबल स्पिरिट्स भी 4% से 5% दौड़े हैं।

ईरान युद्ध के माहौल में डिफेंस शेयरों में लगातार चौथे हफ्ते जोरदार तेजी है। डिफेंस इंडेक्स आज 2.5 फीसदी ऊपर दिख रहा है। सोलार, मजगांव डॉक और BDL तीन से 5 फीसदी की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं।

बाजार में मुश्किल दिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें