Market Outlook: रुपए में बढ़ती गिरावट और कच्चे तेल में उबाल से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। 30 मार्च को निफ्टी-सेंसेक्स कोविड के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। PSU बैंक इंडेक्स में 4.5% से ज्यादा की गिरावट रही। बैंक निफ्टी भी करीब 4% की गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी और डिफेंस इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में बुधवार को बाजार की चाल कैसी रह सकती है? इस पर बात करते हुए फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि ओवरऑल बाजार में कमजोरी बनी हुई है और निफ्टी 22,000 के लेवल पर जाता दिखाई दे रहा है। निफ्टी के लिए 21800-22,000 के बीच सपोर्ट बना है।
मौजूदा स्तर से निफ्टी में 300-350 अंकों की गिरावट की और संभावनाएं नजर आ रही है, जिसके बाद हो सकता है कि एक शॉर्ट टर्म बाउंसबैक देखने को मिले। लेकिन अभी बाजार में गिरावट की संभावनाए बनी हुई है।
वहीं बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी में 49000- 48800 की तरफ जाता नजर आ रहा है। बाजार में कमजोरी आगे भी बनी रहेगी । लिहाजा बाजार में उछाल पर बिकवाली की रणनीति बनाकर चलने में ही समझदारी है।
कल किन शेयरों में दिखेगा एक्शन
D-MART: बाजार की गिरावट का इस स्टॉक पर खासा असर नहीं दिखा है। स्टॉक में 3956 रुपये के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 3902 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। इसमें 4067 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है।
M&M: निफ्टी ऑटो में ब्रेकडाउन के चलते इस स्टॉक में बिकवाली की राय होगी। एमएंडएम में 2989 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। इसमें 2873 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इन दोनों ही स्टॉक में पोजिशनल नजरिए से ट्रेड किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।