Get App

Market Views: बाजार में रखें उछाल पर बिकवाली का नजरिया, कल इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Market Views: मौजूदा स्तर से निफ्टी में 300-350 अंकों की गिरावट की और संभावनाएं नजर आ रही है, जिसके बाद हो सकता है कि एक शॉर्ट टर्म बाउंसबैक देखने को मिले। लेकिन अभी बाजार में गिरावट की संभावनाए बनी हुई है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:36 PM
Market Views: बाजार में रखें उछाल पर बिकवाली का नजरिया, कल इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन
बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी में 49000- 48800 की तरफ जाता नजर आ रहा है।

Market  Outlook: रुपए में बढ़ती गिरावट और कच्चे तेल में उबाल से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। 30 मार्च को निफ्टी-सेंसेक्स कोविड के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। PSU बैंक इंडेक्स में 4.5% से ज्यादा की गिरावट रही। बैंक निफ्टी भी करीब 4% की गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी और डिफेंस इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे में बुधवार को बाजार की चाल कैसी रह सकती है? इस पर बात करते हुए फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि ओवरऑल बाजार में कमजोरी बनी हुई है और निफ्टी 22,000 के लेवल पर जाता दिखाई दे रहा है। निफ्टी के लिए 21800-22,000 के बीच सपोर्ट बना है।

मौजूदा स्तर से निफ्टी में 300-350 अंकों की गिरावट की और संभावनाएं नजर आ रही है, जिसके बाद हो सकता है कि एक शॉर्ट टर्म बाउंसबैक देखने को मिले। लेकिन अभी बाजार में गिरावट की संभावनाए बनी हुई है।

वहीं बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। बैंक निफ्टी में 49000- 48800 की तरफ जाता नजर आ रहा है। बाजार में कमजोरी आगे भी बनी रहेगी । लिहाजा बाजार में उछाल पर बिकवाली की रणनीति बनाकर चलने में ही समझदारी है।

कल किन शेयरों में दिखेगा एक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें