Top 4 Intraday Stocks: दिसंबर वायदा सीरीज के पहले दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। निफ्टी करीब 24000 के पास नजर आया। RIL, HDFC बैंक, M&M और भारती एयरटेल ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रफ्तार नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सोनी पटनायक ने कॉनकोर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने इप्का लैब्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए सीडीएसएल पर दांव लगाया। जबकि मयूरेश जोशी ने कैप्लिन प्वाइंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Concor
JM Financial की सोनी पटनायक ने Concor के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 840 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30-36 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Ipca Labs में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ipca Labs में 1534 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1585-1600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1490 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः CDSL
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने CDSL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि CDSL में 1644 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1720 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1600 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Caplin Point
Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Caplin Point का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Caplin Point के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2138 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)