सीएनबीसी-आवाज के खास सेगमेंट बिग मार्केट वॉइस में बाजार के आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए प्रभुदास लीलाधर ग्रुप की चेयरपर्सन और MD अमीषा वोरा ने कहा कि ब्याज दरें बढ़ीं है और महंगाई पर पूरी तरह काबू नहीं आई है। जिसके चलते बाजार के वॉल्यूम में कमी आई है। फिलहाल बाजार रेंज बाउंड लग रहा है और आगे कुछ समय तक यह रेंज बाउंड रह सकता है। इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में निवेश जरूरी है।
आईटी सेक्टर पर न्यूट्रल नजरिया
आईटी शेयरों पर बात करते हुए अमीषा वोरा ने कहा कि मिडकैप IT में वैल्युएशन कंफर्ट नहीं है कि यहां से बड़ा पैसा बन सकता है। लिहाजा कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के चलते अर्निंग डाउनग्रेड और निगेटिव सरप्राइस को बाजार पसंद नहीं और जिन सेक्टर में वैल्यूएशन बेहतर नहीं है उन सेक्टर की ऐसी माहौल में पिटाई होने की संभावना है। लिहाजा आईटी सेक्टर में हमारा नजरिया आईटी सेक्टर में न्यूट्रल बना हुआ है।
एचसीएल टेक, इंफोसिस है पंसद
अमीषा वोरा ने कहा कि हम अभी भी अपने पोर्टफोलियो में आईटी सेक्टर की लॉर्जकैप कंपनियों को महत्तव दे रहे है और हम टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस में ज्यादा कम्फर्ट है।
अमीषा वोरा ने आगे कहा कि बेहतर ग्रोथ, रिटर्न-रेश्यो वाले शेयरों में निवेश करेंगे। हमें भारती एयरटेल पसंद है। डिफेस सेक्टर का एचयूएल , एबीबी इंडिया हमारी पसंदीदा स्टॉक्स है।
न्यू एज कंपनियों पर क्या है राय
न्यू एज कंपनियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यू एज कंपनियों के प्रदर्शन पर बाजार की नजर रहेगी। जौमेटो के लिए बाजार में एक समय ऐसा भी आगे जब वह लॉस और मार्केट शेयर गेन से निकलकर स्टेबिलिटी और प्रोफिबिल्टी पर जाएंगे। जिसे लेकर जोमैटो से उम्मीद बढ़ रही है। जौमेटो के आने से बिजनेस मॉडल को चुनौती मिली है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।