Marksans Pharma Shares Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) के शेयर में मंगलवार 26 मई को 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। शेयर में यह तेजी कंपनी के Q4 नतीजों के बाद आई। Marksans Pharma ने मार्च तिमाही के लिए मजबूत रिजल्ट्स जारी किए जिसके तहत उसके सभी बिजनेस सेगमेंट में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
