Maruti Suzuki Share Price: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयरों में आज गिरावट का रुझान दिख रहा है। इसके शेयरों में यह गिरावट ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने बोर्ड की बैठक के बारे में खुलासा किया है जिसमें पैरेंट सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (SMC) को प्रिफेरेंशियल शेयर अलॉटमेंट को मंजूरी दी जाएगी। बोर्ड की यह बैठक 24 नवंबर को होनी है। इस खुलासे के अगले दिन आज मारुति के सुजुकी फिसल गए। बीएसई पर आज यह 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 10486.35 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10547.95 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था तो 10422.05 रुपये के निचले स्तर तक आया भी था।
