Get App

Maruti Suzuki के शेयर में 34% तक चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने जताई उम्मीद, क्या दी रेटिंग?

Maruti Suzuki India Share Price: शेयर पर कवरेज करने वाले 48 एनालिस्ट्स में से 41 ने 'बाय' रेटिंग दी है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ऑटो इंडेक्स के मुकाबले मारुति सुजुकी की हालिया खराब परफॉर्मेंस शायद कम थोक बिक्री और दिसंबर तिमाही के निराशाजनक नतीजों की वजह से है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 4:20 PM
Maruti Suzuki के शेयर में 34% तक चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने जताई उम्मीद, क्या दी रेटिंग?
मोतीलाल ओसवाल ने अनुमान लगाया है कि Maruti Suzuki India की कमाई FY25-28 के दौरान 16% CAGR से बढ़ेगी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयर के लिए अपना बुलिश रुख दोहराया है। कहा है कि शेयर की खराब परफॉर्मेंस को लेकर चिंता उतनी ज्यादा है नहीं, जितनी की बताई जा रही है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है और प्राइस टारगेट ₹17406 प्रति शेयर तय किया है। यह क्लोजिंग प्राइस से 34% ज्यादा है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ऑटो इंडेक्स के मुकाबले मारुति सुजुकी की हालिया खराब परफॉर्मेंस शायद कम थोक बिक्री और दिसंबर तिमाही के निराशाजनक नतीजों की वजह से है। चिंता उतनी ज्यादा है नहीं, जितनी कि जताई जा रही है। कारों और SUV दोनों में मारुति सुजुकी की रिटेल डिमांड अच्छी बनी हुई है। ब्रोकरेज के नोट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में GST रेट में कटौती के बाद कारों की डिमांड बढ़ी है और मारुति सुजुकी इसका बड़ा फायदा उठाने वालों में से एक बनकर उभर रही है।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, क्षमता की कमी के कारण मारुति की थोक बिक्री जल्द ही सीमित हो जाएगी। इसे अप्रैल 2026 से नई क्षमता शुरू होने पर ठीक किया जा सकता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि नई कैपेसिटी शुरू हो जाने के बाद मारुति सुजुकी अपनी लॉन्च पाइपलाइन के दम पर इंडस्ट्री ग्रोथ से बेहतर परफॉर्म करेगी। अच्छी लॉन्च पाइपलाइन और कारों में अपग्रेड से कंपनी के मार्केट शेयर को फिर से बढ़ने में मदद मिल सकती है। मोतीलाल ओसवाल ने अनुमान लगाया है कि मारुति सुजुकी इंडिया की कमाई FY25-28 के दौरान 16% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगी।

Maruti Suzuki की एक्सपोर्ट ग्रोथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें