Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Borosil, Ashok Leyland और Wipro समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ बोरोसिल (Borosil), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland), विप्रो (Wipro) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) जैसे स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 11 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1342.27 प्वाइंट्स यानी 1.72% की गिरावट के साथ 76,863.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 394.75 प्वाइंट्स यानी 1.63% की फिसलन के साथ 23,866.85 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 11 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 1342.27 प्वाइंट्स यानी 1.72% की गिरावट के साथ 76,863.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 394.75 प्वाइंट्स यानी 1.63% की फिसलन के साथ 23,866.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Wipro
विप्रो ने मेडिसन की इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइडर ट्रूस्टेज के रिटायरमेंट सर्विसेज बिजनेस को लेकर साझेदारी की है।
Omnitech Engineering
ओम्नीटेक इंजीनियरिंग को वेदरफोर्ड प्रोडक्ट्स से मास्टर परचेज एग्रीमेंट के जरिए ₹920 करोड़ का पंचवर्षीय कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
KEC International
आरपीजी ग्रुप की केईसी इंटरनेशनल को भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अमेरिका में ₹1476 करोड़ के T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन ऑर्डरों के साथ इस साल अब तक कंपनी के कुल ऑर्डर ₹22,800 करोड़ हो गए हैं।
Samvardhana Motherson International
समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने युटाका ऑटोपार्ट्स इंडिया में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। यह पिछले साल 29 अगस्त, 2025 को कंपनी के किए गए खुलासे का हिस्सा है, जिसमें कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी मदरसन ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स बीवी के जरिए युटाका गिकेन कंपनी लिमिटेड में 81% इक्विटी हिस्सेदारी और शिनिची कोग्यो में 11% हिस्सेदारी हासिल करने का ऐलान किया था। युटाका गिकेन की शिनिची कोग्यो में 62% हिस्सेदारी है। इसके अलावा लेनदेन के तहत कंपनी ने अपनी सब्सिडरी के जरिए युटाका गिकेन के अतिरिक्त शेयर हासिल करने के लिए टेंडर ऑफर पूरा कर लिया है। यह ऑफर 10 मार्च को बंद हुआ और 11 मार्च को सामने आया कि प्रति शेयर 3,024 जापानी पेंस के टेंडर ऑफर प्राइस पर 14,08,867 शेयरों का लेन-देन हुआ। इसकी सेटलमेंट डेट 17 मार्च है।
Borosil
एलपीजी की किल्लत के चलते बोरोसिल के प्रेसवेयर प्रोडक्ट्स के लिए बोरोसिलिकेट ग्लास फर्नेस और राजस्थान के जयपुर स्थित ओपल ग्लास फर्नेस में प्रोडक्शन एक्टिविटीज को झटका लगा है। कंपनी ने बोरोसिलिकेट ग्लास फर्नेस में प्रोडक्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, तो ओपल ग्लास फर्नेस अब कम क्षमता पर चल रही है।
Vascon Engineers
वास्कॉन इंजीनियर्स को अहमदाबाद नगर निगम से लोटस पार्क के विकास के लिए ₹115.9 करोड़ का काम मिला है जिसे 24 महीनों के भीतर पूरा करना होगा।
Ashok Leyland
अशोक लेलैंड ने चेन्नई में ₹400-₹500 करोड़ के निवेश से एक ग्रीनफील्ड बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने का ऐलान किया है।
Canara HSBC Life Insurance Company
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बिहार ग्रामीण बैंक के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी एग्रीमेंट किया है।
Relaxo Footwears
प्रिंस जैन ने 11 मार्च से रिलैक्सो फुटवियर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।
Aether Industries
एथर इंडस्ट्रीज के सूरत में स्थित एक एक्सटर्नल गोदाम में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी नुकसान की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
Adani Enterprises
अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज ने एयर वर्क्स इंडिया (इंजीनियरिंग) में 14.2% शेयरहोल्डिंग हासिल कर ली है और अब इसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 99.98% हो गई है। एयर वर्क्स विमानों के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल (एमआरओ) के बिजनेस में है।
Hatsun Agro Product
कटक स्थित एनसीएलटी ने मिल्क मंत्रा डेयरी का हटसन एग्रो प्रोडक्ट में विलय को 1 अप्रैल, 2025 की निर्धारित तारीख से प्रभावी रूप से मंजूरी दे दी है।
Bharat Forge
भारत फोर्ज ने अपनी सहायक कंपनी भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग में कैपिटल रिजर्व के जरिए ₹160 करोड़ का निवेश किया है।
Lumax Auto Technologies
नई दिल्ली की एनसीएलटी ने लुमैक्स एनसिलरी और लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के विलय को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए निर्धारित तारीख 1 अप्रैल, 2024 है।
Everest Industries
आशीष सक्सेना को 11 मार्च से एवरेस्ट इंडस्ट्रीज का वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस हेड-रूफिंग) नियुक्त किया गया है।
Redington
इनकम टैक्स के कमिश्नर (अपील्स) ने रेडिंगटन को बड़ी राहत दी है और एसेसमेंट वर्ष 2020-21 के लिए ₹233.66 के टैक्स डिमांड में से ₹230.21 करोड़ की डिमांड को रद्द कर दिया है।
बल्क डील्स
Borana Weaves
क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी के स्वामित्व वाले निवेश फंड सिटाडेल कैपिटल फंड और एलीट कैपिटल फंड ने बोराना वीव्स के 1.87-1.87 लाख शेयर (कुल 1.4 इक्विटी) ₹396 के भाव से ₹7.4-₹7.4 करोड़ में खरीदे। वहीं दूसरी तरफ इसी भाव पर मॉरीशस के आर्बिट्रेज फंड पाइन ओक ग्लोबल फंड ने 3.75 लाख शेयर (1.4% होल्डिंग) ₹14.85 करोड़ में बेचे। दिसंबर 2025 तक पाइन ओक ग्लोबल फंड की बोराना वीव्स में 1.87% हिस्सेदारी थी।
Prodocs Solutions
लॉर्ड्स मल्टीग्रोथ फंड ने प्रोडॉक्स सॉल्यूशंस के 40,000 शेयर (0.56% होल्डिंग) ₹186.3 के भाव से ₹74.52 लाख में बेचे, जबकि 31 डिग्री नॉर्थ फंड I ने 1.09 लाख शेयर (1.54% होल्डिंग) ₹183 के भाव से ₹1.99 करोड़ में बेचे। वहीं हितेश नटवरलाल कावा ने प्रति शेयर ₹183.35 के भाव से प्रोडॉक्स के 1.22 लाख शेयर ₹2.23 करोड़ में खरीदे, जबकि रूपल हितेश कावा ने 65,000 शेयर ₹186.3 के भाव से ₹1.21 करोड़ में खरीदे। इस खरीदारी में कुल 2.65% हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ। दिसंबर 2025 तक लॉर्ड्स मल्टीग्रोथ फंड की प्रोडॉक्स में 4.82% और 31 डिग्री नॉर्थ फंड I की 3.09% हिस्सेदारी थी।
लिस्टिंग
आज एलफिन एग्रो इंडिया की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी। साथ ही आर्टेमिस इलेक्ट्रिकल्स एंड प्रोजेक्ट्स की एएसएई मेनबोर्ड में एंट्री होगी।
एक्स-डेट
इंडियन ऑयल, आर सिस्टम्स इंटरनेशनल, सन टीवी नेटवर्क के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो मारुति इंटीरियर प्रोडक्ट्स, सुप्रा पैसिफिक फाइनेंशियल सर्विसेज और वर्टेक्स सिक्योरिटीज के राइट्स की आज एक्स-डेट है।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।