Get App

Maruti Suzuki के शेयरों में 11 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, HSBC ने कहा- आगे यह एक फैक्टर रहेगा अहम

Maruti Suzuki Shares: मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में बुधवार 7 जनवरी को तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर 4.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 16,567 रुपये के स्तर तक आ गए। यह पिछले 11 महीनो में इस शेयर में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले 6 दिनों से जारी तेजी पर भी ब्रेक लग गया

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 3:45 PM
Maruti Suzuki के शेयरों में 11 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, HSBC ने कहा- आगे यह एक फैक्टर रहेगा अहम
Maruti Suzuki Shares: मारुति सुजुकी ने दिसंबर में कुल 2.17 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की

Maruti Suzuki Shares: मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में बुधवार 7 जनवरी को तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर 4.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 16,567 रुपये के स्तर तक आ गए। यह पिछले 11 महीनो में इस शेयर में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले 6 दिनों से जारी तेजी पर भी ब्रेक लग गया।

ब्रोकरेज फर्म HSBC ने एक दिन पहले मारुति सुजुकी के शेयरों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। ब्रोकरेज वे इस रिपोर्ट में Maruti Suzuki के शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बनाए रखा और इसका टारगेट प्राइस 18,500 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

HSBC के मुताबिक, कंपनी का मार्केट शेयर दोबारा करीब 40% के स्तर पर सामान्य हो गया है। वहीं ऑटो सेक्टर में कुल मांग का आउटलुक अब भी मजबूत बना हुआ है। हालांकि, HSBC ने निवेशकों को सावधान भी किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मारुति सुजुकी की तीसरी और चौथी तिमाही के मार्जिन शेयर के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि अगर कंपनी का EBIT (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट एंड टैक्स) मार्जिन 10% से नीचे रहता है, तो बाजार निराश हो सकता है। इसके अलावा, कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव को भी HSBC ने निकट अवधि का एक बड़ा जोखिम बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें