Get App

Mazagon Dock Share: स्टॉक स्प्लिट से पहले जमकर खरीदारी, एक महीने में ही 33% उछला शेयर

Mazagon Dock के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। इस दौरान यह स्टॉक करीब 10 फीसदी चढ़ गया। वहीं, अपने नवंबर के निचले स्तर से कंपनी के शेयरों में 37 फीसदी की रिकवरी हो चुकी है। शेयर ने 14 नवंबर को ₹3851 का निचला स्तर बनाया था। पिछले एक महीने में इसने 33 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 6:42 PM
Mazagon Dock Share: स्टॉक स्प्लिट से पहले जमकर खरीदारी, एक महीने में ही 33% उछला शेयर
Mazagon Dock Share: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 5 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई।

Mazagon Dock Share: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 5 फीसदी से अधिक की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 5.44 फीसदी की बढ़त के साथ 5307.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 5 जुलाई 2024 को 5859.95 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई को छू लिया था। हालांकि, इसके बाद लंबे समय तक यह शेयर दबाव में रहा और अपने हाई से करीब 34 फीसदी तक टूट गया। अब पिछले कुछ समय से इसमें रिकवरी देखने को मिल रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Mazagon Dock में 37 फीसदी की शानदार रिकवरी

मझगांव डॉक के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। इस दौरान यह स्टॉक करीब 10 फीसदी चढ़ गया। वहीं, अपने नवंबर के निचले स्तर से कंपनी के शेयरों में 37 फीसदी की रिकवरी हो चुकी है। शेयर ने 14 नवंबर को ₹3851 का निचला स्तर बनाया था। पिछले एक महीने में इसने 33 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। अब यह अपने रिकॉर्ड हाई से महज 10 फीसदी दूर है।

Mazagon Dock का टेक्निकल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें