Triveni Power Listing: त्रिवेणी इंजीनियरिंग से अलग होकर बनी त्रिवेणी पावर के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए हैं। बीएसई पर इसके शेयर ₹719.80 और एनएसई पर ₹720 के भाव पर लिस्ट हुए है यानी कि डिस्कवर्ड प्राइस से 33% प्रीमियम पर। बीएसई पर इसका रेफरेंस प्राइस ₹540.90 और एनएसई पर ₹544.65 निकाला गया था। इंट्रा-डे में यह ₹720.00 के हाई तक पहुंचा था लेकिन फिर टूटकर 5% के लोअर सर्किट ₹683.85 पर आया और इसी पर बंद भी हुआ।
