M&B Engineering Investment Strategy: फ्लैट या डिस्काउंट एंट्री से जरूरी नहीं है कि शेयरों की स्टॉक मार्केट में आगे भी चाल सुस्त रहने वाली है। एमएंडबी इंजीनयरिंग (M&B Engineering) के शेयर लगभग फ्लैट भाव पर लिस्ट हुए थे। हालांकि उसके बाद से इसने कमजोर मार्केट में भी ताबड़तोड़ रफ्तार पकड़ी और करीब 27% तक उछल गए। आज की बात करें तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 17% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.64% की बढ़त के साथ ₹432.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 17.20% चढ़कर ₹489.00 तक पहुंच गया था।
