अदाणी ग्रुप के शेयरों का सेंटीमेंट बताने वाले मनीकंट्रोल का इंडेक्स 'A-10 Index' शुक्रवार 10 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट की एक मुख्य वजह अदाणी ग्रुप के शेयरों में ट्रेडर्स की ओर से मुनाफावसूली रही। 'A-10 Index' शुक्रवार को 0.92 फीसदी गिरकर 39.55 अंक पर बंद हुआ। A-10 Index, अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयरों में वास्तविक समय में आए उतार-चढ़ाव को ट्रैक करता है। इस इंडेक्स में शामिल सभी 10 कंपनियों को उनके मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से वेटेज दिया गया है।
