अगले तीन साल में दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों में दिखेगी ज्यादा तेजी, कैपिटल गुड्स में होगी जोरदार कमाई

कैपिटल और इक्विटी मार्केट का 30 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अनिल रेगो का कहना है कि वे लंबी अवधि के नजरिए कैपिटल गुड्स पर काफी बुलिश हैं। इस सेक्टर के लिए इस समय काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अनिल का कहना है कि उनको इस सेक्टर में मजबूत और डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक वाली कंपनियां पसंद हैं। इस सेगमेंट की डिमांड में मजबूती देखने को मिल रही है। ऐसे में आगे कैपिटल गुड्स में मार्जिन में विस्तार और कैश फ्लो में बढ़त देखने को मिल सकता है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 1:49 PM
अनिल की राय है कि वित्त वर्ष 2024 में इंडिया इंक की अर्निंग ग्रोथ डबल डिजिट में रह सकती है। इसमें बैंकिंग सेक्टर लीडरशिप करता दिखेगा

राइट होराइजन्स पीएमएस (Right Horizons PMS) के संस्थापक अनिल रेगो (Anil Rego) ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भारत का बाजार दुनिया के तमाम दूसरे बाजारों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। इसके फंडामेंटल मजबूत हैं। साथ ही कॉरपोरेट्स की बैलेंस शीट भी काफी मजबूत है। यहां हम अनिल रेगो के साथ हुई बातचीत का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट को आगे फायदा होने की उम्मीद है। बाजार का माहौल सुधरना शुरू हो गया है। अगले तीन साल में मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट का प्रदर्शन लार्जकैप की तुलना में बेहतर रहेगा।

लंबी अवधि के नजरिए कैपिटल गुड्स पर बुलिश

कैपिटल और इक्विटी मार्केट का 30 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अनिल रेगो का कहना है कि वे लंबी अवधि के नजरिए कैपिटल गुड्स पर काफी बुलिश हैं। इस सेक्टर के लिए इस समय काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अनिल का कहना है कि उनको इस सेक्टर में मजबूत और डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक वाली कंपनियां पसंद हैं। इस सेगमेंट की डिमांड में मजबूती देखने को मिल रही है। ऐसे में आगे कैपिटल गुड्स में मार्जिन में विस्तार और कैश फ्लो में बढ़त देखने को मिल सकती है।


भारत में जारी रहेगा विदेशी निवेश का प्रवाह

क्या भारत में विदेशी निवेश का प्रवाह जारी रहेगा? इस सवाल के जवाब में अनिल ने कहा कि उनको लगता है कि अब इस साल यूएस, यूरो जोन और भारत में दरों में बढ़ोतरी रुकती नजर आएगी। डॉलर इंडेक्स शीर्ष पर पहुंच जाएगा। ऐसे में भारत जैसे उभरते बाजार तुलनात्मक रुपए से बेहतर फंडामेंटल और लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के साथ अच्छा प्रदर्शन करते दिखेंगे।

F&O Manual: शॉर्ट टर्म दबाव के बावजूद निफ्टी में तेजी का ट्रेंड कायम, टोरेंट फार्मा और डिक्सन टेक्नोलॉजीज में भारी लॉन्ग बिल्ड-अप

वित्त वर्ष 2024 में इंडिया इंक की अर्निंग ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद

उन्होंने आगे कहा भारत का बाजार दुनिया के तमाम दूसरे बाजारों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। इसके फंडामेंटल मजबूत हैं। साथ ही कॉरपोरेट्स की बैलेंस शीट भी काफी मजबूत है। इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे सेक्टरों पर बढ़ते फोकस के चलते सभी सेक्टरों में विकास होगा। जिसके चलते अगले तीन वर्षों में मिड और स्मॉल कैप को फायदा होने की उम्मीद है।

अनिल की राय है कि वित्त वर्ष 2024 में इंडिया इंक की अर्निंग ग्रोथ डबल डिजिट में रह सकती है। इसमें बैंकिंग सेक्टर लीडरशिप करता दिखेगा। बैंकिंग के साथ ही ऑटो, कैपिटल गुड्स और खपत से जुड़ी कंपनियों में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।