Get App

MC Market Poll : निफ्टी के साल 2025 के अंत तक 25000 से 27000 के बीच रहने की उम्मीद, यहां से किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं

CY25 Nifty target: साल 2025 के लिए इंडेक्स टारगेट पर बात करते हुए 55 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी 50 साल 2025 की क्लोजिंग 25,000- 27,000 के बीच करेगा। यहां से 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट का डर नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:10 AM
MC Market Poll : निफ्टी के साल 2025 के अंत तक 25000 से 27000 के बीच रहने की उम्मीद, यहां से किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं
पोल में भाग लेने वाले 21 फीसदी लोगों ने ज्यादा बुलिश रुख दिखाया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी 50 इंडेक्स साल 2025 की क्लोजिंग 27,000 से ऊपर कर सकता है

MC Market Poll :  मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि निफ्टी के चालू कैलेंडर वर्ष के अंत में 25000 और 27000 के बीच रहने की संभावना है। इसका अर्थ यह है कि इसमें मौजूदा स्तरों से लगभग 7-8 फीसदी की अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती। जबकि कई लोगों का मानना ​​है कि बाजार इस साल के अपने निचले स्तर पर पहुंच चुका है। अब यहां से किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। मौजूदा स्तरों से कोई भी गिरावट 10 फीसदी से कम ही होगी।

यहां हम मनीकंट्रोल मार्केट पोल के ताजे संस्करण के कुछ अहम निष्कर्ष दे रहे हैं। इस पोल में ब्रोकिंग फर्म, म्यूचुअल फंड, एआईएफ, पीएमएस और स्वतंत्र विशेषज्ञों सहित विभिन्न श्रेणियों के दो दर्जन से अधिक उत्तरदाताओं ने भाग लिया।

साल 2025 के लिए इंडेक्स टारगेट पर बात करते हुए 55 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी 25,000 और 27,000 के बीच साल की क्लोजिंग करेगा। जबकि 21 फीसदी लोगें ने कहा कि बेंचमार्क इस साल की क्लोजिंग 23,000 और 25,000 के बीच कर सकता है।

पोल में भाग लेने वाले 21 फीसदी लोगों ने ज्यादा बुलिश रुख दिखाया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी 50 इंडेक्स साल 2025 की क्लोजिंग 27,000 से ऊपर कर सकता है। केवल तीन फीसदी लोगों ने कहा कि निफ्टी चालू कैलेंडर वर्ष की क्लोजिंग 23,000 से नीचे कर सकता है,जिसका अर्थ है कि इनको वर्तमान स्तरों से निफ्टी में लगभग 8.5 फीसदी की गिरावट की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें