Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर 9 दिनों तक चलता है। इसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों (नवदुर्गा) की उपासना की जाती है। इस पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ ही जाती है। बहुत से भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। माना जाता है मां दुर्गा का आगमन संसार में सकारात्मकता का संचार करता है और रोग-दोष को दूर करता है। आइए जानें इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं।
