MC Markets Poll : मनीकंट्रोल के एक पोल के मुताबिक 2026 में भारतीय इक्विटी मार्केट ग्लोबल मार्केट से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, निवेशक विदेशी पोर्टफोलियो निवेश को लेकर सतर्क रह सकते हैं। इस पोल में म्यूचुअल फंड, PMS, AIF और ब्रोकिंग फर्मों के 50 इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स शामिल हुए। पोल में शामिल 57 प्रतिशत लोगों को उम्मीद है कि अगले साल भारतीय इक्विटीज़ ग्लोबल मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करेंगी। इससे घरेलू ग्रोथ और बेहतर अर्निंग आउटलुक में उनके भरोसे को दिखाता है। लगभग 25 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि 18 प्रतिशत अभी तक कुछ तय नहीं कर पाए हैं।
