मनीकंट्रोल प्रो हमेशा अपने रीडर्स को छप्परफाड़ रिटर्न वाले शेयरों की लिस्ट बताता रहा है। एमसी प्रो की रिसर्च टीम ने पिछले साल दिवाली से पहले 8 कंपनियों के स्टॉक्स की लिस्ट पेश की थी। पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच इन शेयरों का औसत रिटर्न 39 फीसदी रहा है, जो इस दौरान निफ्टी के रिटर्न से ज्यादा है। एमसी प्रो ने यह लिस्ट 7 नवंबर को पेश की थी। पिछले साल 10 नवंबर को दिवाली थी। इस लिस्ट के कुछ शेयरों ने तो कमाल कर दिया। इस बार भी दिवाली से पहले एमसी प्रो की स्टॉक्स लिस्ट जल्द आ रही है।
पोर्टफोलियो ने दिया 39 फीसदी रिटर्न
पिछले साल दिवाली से पहले आई लिस्ट में Cyient DLM, Indigo, Medi Assit, Safari Industries, SAMHI Hotels, Sirca Paints, SJS Enterprises और Tata Power के स्टॉक्स शामिल थे। पिछली दिवाली से अब तक इस पोर्टफोलियो का रिटर्न 39 फीसदी रहा है। इस दौरान Nifty 50 का रिटर्न 29.2 फीसदी रहा है। इसका मतलब है कि एमसी प्रो के पोर्टफोलियो ने निफ्टी 50 के मुकाबले 9.8 फीसदी ज्यादा रिटर्न दिया है।
तीन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल
MC Pro के पोर्टफोलियो में शामिल तीन कंपनियों के शेयरों ने तो कमाल कर दिया। इनमें पहला नाम Tata Power का है। इसने बीते एक साल में 81.8 फीसदी रिटर्न से निवेशकों को मालामाल कर दिया। दूसरे पायदान पर Indigo है, जिसका रिटर्न 81.7 फीसदी रहा। तीसरे पायदान पर SJS Enterprises है, जिसने पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच 56.6 फीसदी रिटर्न दिया है। Medi Assist, Safari Industries SAMHI Hotels का रिटर्न 25 से 30 फीसदी के बीच रहा।
औसत से कम रिटर्न के बावजूद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
Cyient DLM का प्रदर्शन कमजोर रहा। लेकिन, आगे कंपनी के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद बरकरार है। डिजाइन आधारित इस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की मौजूदगी एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे वर्टिकल्स में है, जिसमें नई कंपनियों के लिए एंट्री काफी मुश्किल है। इस कंपनी के शेयरों का वैल्यूएशन सही लेवल पर है। दूसरी कंपनी जिसका प्रदर्शन कमजोर रहा, वह Sirca Paints है। यह स्पेशियलाइज्ड पेंट्स बनाने वाली कंपनी है, जिसका इस्तेमाल वुड कोटिंग और वॉल पेटिंग में होता है। इस कंपनी के भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
स्टॉक मार्केट्स का अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा
अगर अक्टूबर में इंडियन मार्केट्स में गिरावट शुरू नहीं हुई होती तो एमसी प्रो के पोर्टफोलियो का प्रदर्शन और भी बेहतर होता। इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ अच्छी बने रहने की उम्मीद है। जियोपॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता के बावजूद इंडियन इकोनॉमी का प्रदर्शन आगे अच्छा रहेगा। इसलिए निवेशकों को अक्टूबर की गिरावट से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अच्छे फंडामेंटल वाली कंपनियों के स्टॉक्स पर इस गिरावट का कम असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें: Short Call: गिरावट की वजह क्या Q2 के कंपनियों के कमजोर नतीजे हैं? जानिए Coforge, City Union Bank क्यों सुर्खियों में हैं
जल्द आ रहा एमसी प्रो का दिवाली पोर्टफोलियो 2024
MC Pro की रिसर्च टीम ने 2024 Diwali Portfolio तैयार कर लिया है। इसमें 20 कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं, जिन्हे व्यापक रिसर्च और एनालिसिस के बाद सेलेक्ट किया गया है। अगर आप इस पोर्टफोलियो का इंतजार कर रहे हैं तो आप एमसी प्रो का मेंबर बन सकते हैं। एमसी प्रो के 10 लाख मेंबर्स एमसी प्रो के हर साल दिवाली पर आने वाले पोर्टफोलियो का फायदा उठा रहे हैं। इस साल का पोर्टफोलियो के लिए आपको 25 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
एमसी प्रो का मेंबर बनने के लिए आप इस लिंक MC Pro पर क्लिक कर सकते हैं।