मार्केट में बुल्स की पार्टी जारी, चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का

MCX के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली पुट 126.90 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 225-260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 72 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nalco पर SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 187 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: मार्केट में बुल्स की पार्टी जारी नजर आ रही है। मार्केट में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23550 के पार निकलता हुआ दिखा। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। निफ्टी बैंक करीब 900 प्वाइंट्स उछलकर 51450 के ऊपर निकल गया। इसके साथ ही मिडकैप-स्मॉलकैप में खरीदारी का मूड देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एक्सिस बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए सीईएससी पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने नालको पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 126.90 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 225-260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 72 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Axis Bank Future


Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Axis Bank में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Axis Bank में 1093 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1125 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1070 रुपये पर लगाएं।

DLF Share Price: डीएलएफ की 5 सालों में 1.14 लाख करोड़ के नये प्रोजेक्ट लॉन्च करने की योजना, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक पर रणनीति

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः CESC

Trader & Market Expert अमित सेठ ने CESC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि CESC में 154 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 159 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 150 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Nalco

SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Nalco का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Nalco के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 187 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 240 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।