Top 4 Intraday Stocks: मार्केट में बुल्स की पार्टी जारी नजर आ रही है। मार्केट में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी 23550 के पार निकलता हुआ दिखा। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। निफ्टी बैंक करीब 900 प्वाइंट्स उछलकर 51450 के ऊपर निकल गया। इसके साथ ही मिडकैप-स्मॉलकैप में खरीदारी का मूड देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एक्सिस बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए सीईएससी पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने नालको पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
