Get App

Block Deal: मेडी असिस्ट में ₹580 करोड़ की ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेच दी 13.5% हिस्सेदारी, शेयर 2.5% उछला

Medi Assist Share Block Deal: मेडी असिस्ट के शेयरों में आज 3 सितंबर को शेयर बाजार खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 580.50 करोड़ रुपये के शेयरों एक साथ बेचा गया। माना जा रहा है कि इन शेयरों को कंपनी की प्रमोटर बेसेमर इंडिया (Bessemer India) ने बेचा है। ब्लॉक डील के बाद मेडी असिस्ट के शेयर 2.5% तक बढ़ गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 03, 2024 पर 9:43 AM
Block Deal: मेडी असिस्ट में ₹580 करोड़ की ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेच दी 13.5% हिस्सेदारी, शेयर 2.5% उछला
Medi Assist Share Block Deal: बेसेमर इंडिया के पास मेडी असिस्ट हेल्थकेयर की 29.22% हिस्सेदारी थी

Medi Assist Share Block Deal: मेडी असिस्ट के शेयरों में आज 3 सितंबर को शेयर बाजार खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 580.50 करोड़ रुपये के शेयरों एक साथ बेचा गया। माना जा रहा है कि इन शेयरों को कंपनी की प्रमोटर बेसेमर इंडिया (Bessemer India) ने बेचा है। जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक डील के जरिए करीब 95 लाख शेयरों की बिक्री की गई है, जो इसकी 13.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह डील 612 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई। यह मेडी असिस्ट के सोमवार के बंद भाव 617.85 रुपये से थोड़ा ही कम है।

इस ब्लॉक डील के बाद मेडी असिस्ट के शेयरों में तेजी देखी गई और शुरुआती कारोबार में यह 2.5 फीसदी तक चढ़ गया। बीएसई पर सुबह 9.20 बजे के करीब, कंपनी के शेयर 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 633.15 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 18 फीसदी की तेजी आई है। बता दें कि मेडी असिस्ट, इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस मुहैया कराती है।

मनीकंट्रोल इस ब्लॉक डील में शामिल सभी पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका। हालांकि हमारे सहयोगी CNBC-TV18 ने 2 सितंबर को एक रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी की प्रमोटर बेसेमर इंडिया एक ब्लॉक डील के जरिए मेडी असिस्ट के शेयर बेचने की तैयारी में है।

कंपनी के हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, बेसेमर इंडिया के पास मेडी असिस्ट हेल्थकेयर की 29.22 फीसदी हिस्सेदारी थी। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्लॉक डील के साथ बेसेमर इंडिया के लिए 18 जुलाई 2025 तक के लॉक-इन पीरियड की शर्त भी शामिल है। इसका मतलब है कि बेसेमर इंडिया अब 18 जुलाई 2025 तक कंपनी में और हिस्सेदारी नहीं बेच सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें