Medi Assist Shares: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से 12% से अधिक उछल गए। हेल्थ-टेक और इंश्योरेंस-टेक कंपनी मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के शेयरों की यह तेजी ₹578 करोड़ की ब्लॉक डील्स पर आई है। ब्लॉक डील्स के तहत कंपनी के करीब 1.1 करोड़ शेयरों यानी 15.67% हिस्सेदारी का ₹523 के भाव पर लेन-देन हुआ है। इस ब्लॉक डील पर शेयर उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.73% की बढ़त के साथ ₹552.45 (Medi Assist Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.68% उछलकर ₹594.40 पर पहुंच गया था।
ब्लॉक डील में किसने बेचे Medi Assist के शेयर?
मेडी असिस्ट के शेयरों की ब्लॉक डील के तहत किसने बिक्री, इसका खुलासा अभी तो नहीं हुआ है। हालांकि एक दिन पहले 11 अगस्त को सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के गवाले से खुलासा किया था कि प्रमोटर एंटिटी Bessemer India मेडी असिस्ट में अपनी 4% हिस्सेदारी ₹560 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए हल्की करने वाली है। इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹507 तय किया गया था। जून तिमाही के आखिरी में Bessemer India Capital Holdings की कंपनी में 15.67% हिस्सदारी थी। डील के बाद प्रमोटर होल्डिंग गिरकर महज 4.88% रह जाती। जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से म्यूचुअल फंड की कंपनी में 25.6% हिस्सेदारी है तो अल्टरनेट नेट फंड्स की 7%, इंश्योरेंस कंपनियों की 9.5% और विदेशी निवेशकों की 17.8%।
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर के लिए जून तिमाही धमाकेदार रही। चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में सालाना आधार पर मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा 19% उछलकर ₹22.4 करोड़ और रेवेन्यू 13.6% बढ़कर ₹190.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18.5% बढ़कर ₹42.2 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन भी 21.2 से 22.1% पर पहुंच गया। इस महीने की शुरुआत में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनी 37.01 लाख फुल्ली-पेड अप इक्विटी शेयर जारी कर ₹198 करोड़ जुटाएगी।
शेयरों की कैसी है स्थिति?
मेडी असिस्ट के ₹418 के शेयर पिछले साल 23 जनवरी 2024 को लिस्ट हुए थे। पिछले साल इसके शेयर 16 सितंबर 2024 को ₹715.00 पर थे जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह पांच महीने में 44.06% फिसलकर 17 फरवरी 2025 को ₹400.00 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 3 एनालिस्ट्स में से सभी ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹700 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹630 है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।