Japan' Stock Market Record High: अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी राहत मिलने पर जापान के स्टॉक मार्केट में जोश भर गया और इक्विटी मार्केट इंडेक्स निक्केई 225 (Nikkei 225) रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ में राहत से जापान के इकनॉमिक आउटलुक को लेकर पॉजिटिव सेंटिमेंट बना और टेक शेयरों के दम पर यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। निक्केई 225 पॉजिटिव माहौल में 2.5% उछलकर 42,867.69 पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह 42,999.71 की ऊंचाई तक पहुंचा था। इसे अमेरिकी टैरिफ में राहत के साथ अहम कंपनियों की धमाकेदार कारोबारी स्थिति से भी सपोर्ट मिला है। निक्कई में गाड़ी कंपनियों और टेक कंपनियों जैसे निर्यातकों का दबदबा है।
किन-किन वजहों से Nikkei पहुंचा नई ऊंचाई पर?
अमेरिकी टैरिफ में राहत के साथ-साथ जापान के स्टॉक मार्केट में तेजी को चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिला जिसने सेल्स आउटलुक बढ़ाया है तो मेमोरी बनाने वाली कंपनी Kioxia Holdings Corp के मजबूत कारोबारी नतीजे से भी इस सपोर्ट मिला। इसे घरेलू प्रोत्साहन की और अधिक संभावना की उम्मीदों से भी सपोर्ट मिला, जिससे देश के इकनॉमिक आउटलुक में सुधार हुआ है।
Trump Tariffs: अमेरिकी टैरिफ से जापान को कितनी राहत?
निक्कई 225 में आज लगातार सातवें दिन तेजी आई है और इन सात दिनों में यह करीब 8% उछलकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। इसमें यह तेजी जापान के टॉप ट्रेड नेगोशिएटर के इस खुलासे पर आई कि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जापान पर यूनिवर्सल टैरिफ के बोझ को खत्म किया जाएगा और कार पर टैरिफ को हल्का किया जाएगा। Nissay Asset Management के चीफ एनालिस्ट तोशिया मट्सुनामी (Toshiya Matsunami) का कहना है कि जापान ने बुरी स्थिति को आने से टाल दिया है। चीफ एनालिस्ट का कहना है कि बेशक लॉन्ग टर्म में टैरिफ अच्छा नहीं है लेकिन शॉर्ट टर्म में कम से कम यह डर से बेहतर था। केसीएम ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर (Tim Waterer) का कहना है कि अमेरिका के साथ सौदे से निवेशकों के सामने निश्चितता का माहौल तैयार होगा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।