Meesho Share Price: घाटे में 54% की कमी के बावजूद बिकवाली, शेयर 2% लुढ़का

Meesho Share Price: जून 2026 ​तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़कर 3,712.8 करोड़ रुपये हो गया। मीशो को साल 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने शुरू किया था। कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 3:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लिस्टिंग के बाद से अब तक Meesho के शेयर ने BSE पर 254.65 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा है।

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयरों में 24 जुलाई को दिन में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 177.60 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 185.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 85600 करोड़ रुपये पर आ गया है। अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा कम होने के बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान मीशो का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत घटकर 132.83 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 289.35 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़कर 3,712.8 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 2503.86 करोड़ रुपये था। कंपनी का घाटा घटने की वजह ज्यादा बिक्री और ऑर्डर कैंसिलेशन (ऑर्डर रद्द होने) में कमी रही। जून 2026 तिमाही में कंपनी की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर लगभग 26 प्रतिशत बढ़कर 19,054 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 15,134 करोड़ रुपये थी। नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) यानि कि डिलीवर किए गए ऑर्डर की वैल्यू साल-दर-साल आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 11,614 करोड़ रुपये हो गई।

कुल खर्च बढ़कर 3959.24 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 2777.64 करोड़ रुपये के थे। मीशो को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानि कि जुलाई-सितंबर 2026 में यूजर्स की संख्या और खर्च में ज्यादा बढ़ोतरी दिखेगी, लेकिन NMV की ग्रोथ धीमी रहेगी।


दिसंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Meesho

मीशो को साल 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने शुरू किया था। कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसका IPO 5,421.20 करोड़ रुपये का था। लिस्टिंग के बाद से अब तक मीशो के शेयर ने BSE पर 254.65 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा है। रिकॉर्ड लो 125.70 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

चॉइस ब्रोकिंग ने मीशो के शेयर के लिए रेटिंग को अपग्रेड करके 'बाय' कर दिया है। टारगेट प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के Q1 नतीजों ने मीडियम टर्म के लिए उसके सकारात्मक नजरिए को और मजबूत किया है।

सब्सिडियरी MGPL में डालेगी 75 करोड़

मीशो के बोर्ड ने अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी 'मीशो ग्रोसरी प्राइवेट लिमिटेड' (MGPL) में 75 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इसका मकसद ग्रोसरी कारोबार के कामकाज और ग्रोथ को सपोर्ट करना, ऑपरेशंस का दायरा बढ़ाना और बिजनेस व रेगुलेटरी जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करना है। इसके अलावा मीशो, Meesho Payments Private Limited (MPPL) में 1 इक्विटी शेयर की खरीद करके अपनी हिस्सेदारी पूरी 100 प्रतिशत करेगी। अभी हिस्सेदारी 99.99 प्रतिशत है। इसके बाद MPPL इसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी।

Stock Market Crash: महंगे कच्चे तेल पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 917 अंक तक लुढ़का; 6 कारणों से लगातार 5वें दिन लाल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।