Get App

Meesho Share Price: अभी और नीचे आएगा शेयर! लगातार 8 दिनों में 18% टूटने के बाद आज भी आई 3% की गिरावट

Meesho Share Price: लगातार आठ कारोबारी दिनों में करीब 17% की गिरावट के बाद आज भी मीशो के शेयर संभल नहीं पाए। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के बेयरेश रुझान ने इसे शुरुआती कारोबार में ही करीब 3% तोड़ दिया। जानिए मैक्वेरी के बेयरेश रुझान की वजह और शेयरों का टारगेट प्राइस

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 12:05 PM
Meesho Share Price: अभी और नीचे आएगा शेयर! लगातार 8 दिनों में 18% टूटने के बाद आज भी आई 3% की गिरावट
₹5421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को Meesho के शेयर ₹111 के भाव पर जारी हुए थे जिसकी मार्केट में 10 दिसंबर 2025 को एंट्री हुई थी।

Meesho Share Price: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों को आज वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के बेयरेश रुझान से झटका लगा। मैक्वेरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और इसका जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह इसके मौजूदा लेवल से भी 23% से अधिक डाउनसाइड है। ब्रोकरेज फर्म के बेयरेश रुझान ने इसके शेयरों को तोड़ दिया और आज शुरुआती कारोबार में ही यह करीब 3% टूट गया। निचले स्तर पर शेयरों ने संभलने की कोशिश की और ग्रीन होने में कामयाब हुए। फिलहाल बीएसई पर यह 0.36% की बढ़त के साथ के साथ ₹166.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.93% फिसलकर ₹160.55 तक आ गया था जिससे उबरकर यह ₹168.45 तक पहुंचा था।

Meesho पर क्यों है Macquarie बेयरेश?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का कहना है कि मजबूत ऑर्डर ग्रोथ को लेकर मीशो बेहतर स्थिति में है। मैक्वेरी ने फ्री कैश फ्लो जेनेरेशन पर कंपनी के फोकस को लेकर सराहना भी की है। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज का मानना ​​है कि ऑर्डर की औसत वैल्यू में गिरावट इसकी सेहत पर दबाव डाल सकती है और लॉन्ग-टर्म प्रॉफिटेबिलिटी को सीमित कर सकती है। मैक्वेरी के मुताबिक इसका मौजूदा वैल्यूशन इस धारणा पर आधारित है कि मीशो के ग्रोथ ड्राइवर्स अगले पांच वर्षों तक अत्यधिक प्रभावी बने रहेंगे, साथ ही प्लेटफॉर्म के मोनेटाइजेशन में अहम सुधारों को भी ध्यान में रखा गया है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें