Meltdown in broader market: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 6 मार्च को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। लेकिन छोटे-मझोले शेयर आज दबाव में रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिर कर बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप की जोरदार पिटाई से इनके महंगे वैल्यूएशन का डर सच साबित होता दिख रहा है। AMFI (म्यूचुअल फंड्स की संस्था) के हाल के कदम के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप टूटे हैं।
