Get App

Merritronix IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट पर ₹149 का शेयर, पहले ही दिन पैसा डबल

Merritronix IPO Listing: मेरिट्रॉनिक्स एक ESDM (इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग) कंपनी है। अब आईपीओ को धांसू रिस्पांस के बाद शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 3:55 PM
Merritronix IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट पर ₹149 का शेयर, पहले ही दिन पैसा डबल
Merritronix IPO Listing: मेरिट्रॉनिक्स का ₹70 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Merritronix IPO Listing: डिफेंस से लेकर टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली मेरिट्रॉनिक्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 315 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹149 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹283.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Merritronix Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹297.25 (Merritronix Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और उठा-पटक के साथ इसी पर यह बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.50% मुनाफे में हैं।

Merritronix IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मेरिट्रॉनिक्स का ₹70 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 224.91 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 476.59 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 297.67 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 47 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹21.36 करोड़ मशीनरी और इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹12.72 कर्ज हल्का करने, ₹21.95 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Merritronix के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें