Metal stocks : ग्लोबल बाजारों में भारी मुनाफावसूली से सोने, चांदी और दूसरे मेटल में कोहराम मचा है। विदेशी बाजारों में सोना 4 फीसदी तो चांदी 8 फीसदी टूटी है। MCX पर भी चांदी 35000 रुपये के नीचे आ गई है। वहीं घरेलू बाजार में मेटल इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। हिंदुस्तान जिंक में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। नाल्को और वेदांता भी 9 फीसदी फिसले हैं। मेटल शेयरों में भारी गिरावट से पूरे बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ दिया है। क्यों टूटे हैं मेटल शेयर आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
