Trading plan: 25600-24900 का दायरा काफी अहम, जिस ओर भी रेंज टूटी, वहां से 1000 प्वाइंट की चाल मुमकिन

Trading plan :ग्लोबल उतार-चढ़ाव का असर भारत में भी दिखा है। सोने, चांदी और मेटल में हाहाकार मचा है। कुछ चुनिंदा बैंक और FMCG शेयर हरे निशान में हैं। IT, मेटल और तेल-गैस में गिरावट देखने को मिल रही है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan :अनुज सिंघल ने कहा कि अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,000-25,100 पर सपोर्ट और 25,300-25,400 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : मेटल शेयरों में भारी गिरावट से पूरे बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ दिया है। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी करीब 100 प्वाइंट की गिरावट के साथ 25300 के पार बना हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्के, टाटा स्टील और इंफोसिस ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। मिडकैप में भी दबाव हैI वोलैटिलिटी इंडेक्स NDIA VIX करीब 4% उछलकर 14 के करीब नजर आ रहा है। मेटल के साथ साथ ही CPSE और IT सेक्टर में भी बिकवाली का दबाव बढ़ा। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही तेल-गैस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी कमजोर हैं। लेकिन FMCG और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार: मुश्किल भरा दिन

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल उतार-चढ़ाव का असर भारत में भी दिखा है। सोने, चांदी और मेटल में हाहाकार मचा है। कुछ चुनिंदा बैंक और FMCG शेयर हरे निशान में हैं। IT, मेटल और तेल-गैस में गिरावट देखने को मिल रही है। Advance/decline अभी भी ठीक-ठाक ही है।


बाजार: अब क्या ?

सुबह आज हमने नजरिया लिया था कि आज मुश्किल दिन होगा। कल जैसी एकतरफा रिकवरी की उम्मीद ना करें। अभी तो शायद एक वोलेटिलिटी की शुरुआत है। अब यहां से 25600 vs 24900 की सारी लड़ाई है। जिस ओर भी रेंज टूटी, वहां से 1000 प्वाइंट की चाल मुमकिन है। निफ्टी-बैंक निफ्टी के अहम स्तरों की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 25,000-25,100 पर सपोर्ट और 25,300-25,400 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 59,000-59,200 पर सपोर्ट और 59,800-60,000 पर रेजिस्टेंस है।

रविवार के लिए रणनीति

अब अपनी सारी पोजीशन समेट लें। रविवार को नई रणनीति के साथ उतरें। बजट में अपने आप को हल्का रखें।

 

Aurobindo Pharma share price : अरबिंदो फार्मा में जोरदार तेजी, सरकार के इस फैसले ने शेयर में भरा जोश

 

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।