Metal Stocks: कमजोर बाजार में भी चमके मेटल शेयर, इंडेक्स 1% चढ़ा, जानें तेजी के पीछे क्या है वजह

Metal Stock: कमजोर बाजार में भी आज मेटल शेयर चमक रहे हैं। क्या घरेलू और क्या इंटरनेशनल मार्केट, बेस मेटल्स में रिकवरी आती हुई दिख रही है। जिंक और कॉपर 3 महीनों की ऊंचाई करीब कारोबार कर रहे हैं, तो एल्युमिनियम के दाम भी चढ़ते जा रहे हैं।

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:00 PM
घरेलू, इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स के दाम चढ़े। जिंक, कॉपर 3 महीनों की ऊंचाई के करीब पहुंचा है

Metal Stock: कमजोर बाजार में भी आज मेटल शेयर चमक रहे हैं। क्या घरेलू और क्या इंटरनेशनल मार्केट, बेस मेटल्स में रिकवरी आती हुई दिख रही है। जिंक और कॉपर 3 महीनों की ऊंचाई करीब कारोबार कर रहे हैं, तो एल्युमिनियम के दाम भी चढ़ते जा रहे हैं। यहीं वजह है कि मेटल इंडेक्स आज करीब 1 फीसदी चढ़ा। टाटा स्टील और JSW स्टील जैसे शेयर 2-3 फीसदी चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर बने है।

बेस मेटल्स में तेजी की क्या है वजह

घरेलू, इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स के दाम चढ़े। जिंक, कॉपर 3 महीनों की ऊंचाई के करीब पहुंचा है जबिक एल्युमिनियम $2600/टन के करीब पहुंच गया है। वहीं आयरन ओर एक हफ्ते में 2% भागा है। दरअसल बेस मेटल में आई तेजी की बड़ी वजह ट्रंप टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितताओं रही है। साथ ही बाजार ने चीन से राहत पैकेज के ऐलान की उम्मीद बढ़ाई है। इधर डॉलर इंडेक्स में गिरावट ने भी बेस मेटल्स को सपोर्ट दिया है। डॉलर इंडेक्स साढ़े तीन साल के निचले स्तरों पर पहुंच गया है।


MCX पर बेस मेटल्स की चाल

MCX पर बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉपर और एल्युमिनियम 1 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इनमें 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक कॉपर में 12 फीसदी और एल्युमिनियम में 2 फीसदी की तेजी आई है। जबकि 1 साल में कॉपर और एल्युमिनियम में 7 फीसदी की तेजी आई।

इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स

इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉपर ने 3 फीसदी की तेजी दिखाई है जबकि 1 महीने में यह 5 फीसदी चढ़ा है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक इसमें 27 फीसदी की तेजी आई। इस बीच स्टील ने 1 हफ्ते में 0.07 फीसदी का मामूली दबाव दिखाया है जबकि 1 महीने में 1 फीसदी चढ़ा। जबकि जनवरी 2025 से अब तक इसमें 11 फीसदी की गिरावट आई।

आयरन ओर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में 2 फीसदी और 1 महीने में 1 फीसदी की तेजी आई। लेकिन जनवरी 2025 से अब तक इसमें 8 फीसदी की लुढ़का है। इसके विपरीत लेड में 1 हफ्ते में 0.42 फीसदी और 1 महीने में 3 फीसदी और जनवरी से अब तक 5 फीसदी की तेजी आई। जबकि एल्युमिनियम ने 1 हफ्ते में 1 फीसदी, 1 महीने में 5 फीसदी और इस साल अब तक 2 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं टिन ने 1 हफ्ते में 3 फीसदी, 1 महीने में 10 फीसदी और इस साल अब तक 16 फीसदी की तेजी दिखाई है।

जिंक ने 1 हफ्ते में 0.05 फीसदी और 1 महीने में 0.26 फीसदी की मामूली बढ़त दिखाई है। जबकि निकेल ने 1 हफ्ते में 1 फीसदी चढ़ा है। हालांकि 1 महीने में इसमें 1 फीसदी की गिरावट भी देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।