Get App

Metro Brands ने बनाई ग्रोथ की आक्रामक रणनीति, अभी शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है अच्छी कमाई

एमबीएल ने अगले दो साल में 200 नए स्टोर खोलने का प्लान बनाया है। अभी इसके करीब 739 स्टोर हैं। कंपनी के नए स्टोर कई फॉरमैट में होंगे। इनमें मेट्रो, मोची, क्रॉक्स और वॉकवे शामिल होंगे। इसमें सब-ब्रांड फिटफ्लॉप भी शामिल होगा। कंपनी ने कलस्टर आधारित एक्सपैंशन का प्लान बनाया है। मौजूदा लोकेशंस में पैठ बढ़ाने के साथ ही कंपनी नए शहरों में दाखिल होना चाहती है। उसके टारगेट पर कई टियर 2 और टियर 3 शहर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 6:21 PM
Metro Brands ने बनाई ग्रोथ की आक्रामक रणनीति, अभी शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है अच्छी कमाई
कंपनी ने FILA ब्रांड की रीपॉजिशनिंग की कोशिश शुरू कर दी है। E-Commerce की कुल सेल्स में बढ़ती हिस्सेदारी कंपनी को अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।

मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (MBL) के लिए अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। कंपनी की ग्रोथ अच्छी है। ई-कॉमर्स बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा है। इससे आने वाले दिनों में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। इंडिया में स्पोर्ट्स फुटवीयर की मांग बढ़ रही है। FILA ब्रांड के जरिए एमबीएल इसका फायदा उठा सकती है। कंपनी ने अगले फाइनेंशियल ईयर में FILA का ऑपरेशंस बढ़ाने का प्लान बनाया है। इससे पहले कंपनी प्रोडक्ट-पॉजिशनिंग और डिस्ट्रिब्यूशन स्ट्रेटेजी तैयार करना चाहती है। कंपनी का फोकस पुराने स्टॉक्स को क्लियर करने पर भी है। रिपीट पर्चेज की बढ़ती हिस्सेदारी, प्रीमियम प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो के विस्तार और FILA के ऑपरेशन में अच्छी ग्रोथ भविष्य में एमबीएल का मुनाफा बढ़ाने में भूमिका निभाएंगी। एमबीएल क्वालिटी फुटवीयर कंपनियों में से एक है।

कारोबार के विस्तार पर फोकस

एमबीएल का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। इसमें कंपनी के नए स्टोर्स का हाथ है। पिछले साल की जून तिमाही में अच्छी ग्रोथ की वजह से हाई बेस पर कंपनी ने ग्रोथ हासिल की है। साल दर साल आधार पर कंपनी ने अपना ग्रॉस मार्जिन बनाए रखा है। हालांकि, EBITDA मार्जिन में करीब 400 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट आई है। इसकी वजह Cravatex बिजनेस में हुआ लॉस है। यह करीब 9 करोड़ रुपये का लॉस था। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 11 फीसदी गिरावट आई है, जिसकी वजह तेजी से नए स्टोर खोलने से बढ़ता ऑपरेटिंग खर्च है।

दो साल में 200 स्टोर खोलने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें