Get App

DIIs को इन स्मॉलकैप शेयरों में नजर आ रही मल्टीबैगर बनने की संभावना, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

यहां पर हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मॉल कैप शेयरों की सूचि दे रहे हैं जिनमें म्यूचुअल फंडो, पीएमएस, यूलिप और एआईएफ जैसे संस्थागत निवेशकों ने खूब खरीदारी की है। लंबी अवधि में इन शेयरों के मल्टीबैगर साबित होने की जबरदस्त संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 4:04 PM
DIIs को इन स्मॉलकैप शेयरों में नजर आ रही मल्टीबैगर बनने की संभावना, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश
ये स्टॉक इस समय काफी अच्छे वैल्यूशनपर मिल रहे हैं। स्टॉक्स की ये सूचि PMSBazaar से संबंधित Finalyca के रिसर्च पर आधारित है

क्वालिटी स्मॉल कैप शेयरों में लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न देने की क्षमता होती है। आमतौर पर इन पर एनालिस्ट्स की नजर नहीं जाती। यहां पर हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मॉल कैप शेयरों की सूचि दे रहे हैं जिनमें म्यूचुअल फंडो, पीएमएस (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज, यूलिप और एआईएफ (AIF)जैसे संस्थागत निवेशकों ने खूब खरीदारी की है। लंबी अवधि में इन शेयरों के मल्टीबैगर साबित होने की जबरदस्त संभावना है। ये स्टॉक इस समय काफी अच्छे वैल्यूशन (सस्ते में) पर मिल रहे हैं। ये सूचि PMSBazaar से संबंधित Finalyca के रिसर्च पर आधारित है।

फाइनलीका (Finalyca) ने अपने इस रिसर्च के लिए 2862 म्यूचुअल फंड योजनाओं, 313 पीएमएस रणनीतियों, 121 यूलिप योजनाओं और 55 एआईएफ योजनाओं को खंगाला है। ये आंकड़े 31 जनवरी 2022 के हैं। आइए डालते हैं इन स्टॉक्स पर एक नजर

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) Dixon Technologies (India):ये स्टॉक कुल 166 एमएफ प्लान और पीएमएस स्ट्रैटजी का हिस्सा है। इसमें एचएसबीसी स्मॉल कैप इक्विटी और इंवेस्को इंडिया फोकस्ड 20 इक्विटी जैसे एफएफ प्लान और एटलस - मिडकैप पीएमएस फंड और पाइपर सेरिका एडवाइजर्स - लीडर पोर्टफोलियो जैसी पीएमएस स्ट्रैटजी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें