Mid-day mood : 28 जुलाई को दोपहर में अगस्त F&O सीरीज की शुरुआत वाले दिन भारतीय इक्विटी बाजार लगातार दूसरे दिन लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। दोपहर के समय सेंसेक्स 265 अंक गिरकर 66001.86 पर और निफ्टी 73 अंक घटकर 19586 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1648 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। जबकि 1433 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं, 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक 1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। नतीजों के मौसम के बीच बाजार में लगातार कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है।
