Midcap-Smallcap Crash: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। चौतरफा बिकवाली के बीच दोनों इंडेक्स करीब 2.3 प्रतिशत तक टूट गए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स मार्च महीने में अब तक नौ कारोबारी दिन में से सात दिन गिरावट में रहा है और इस दौरान लगभग 10 प्रतिशत टूट गया है। शुक्रवार को यह इंडेक्स लगातार तीसरे दिन लाल निशान में कारोबार करता दिखा।
